मकान सूचीकरण में नपं केराकत का काम पूरा, तहसील में भी आगे

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

भारत की जनगणना: 2027 का समय निर्धारित किया गया है। अब तक की प्रगति के हिसाब से देखें तो नगर निकायों और तहसीलों में केराकत क्षेत्र में सबसे ज्यादा गणना

मकान सूचीकरण में नपं केराकत का काम पूरा, तहसील में भी आगे

जौनपुर, संवाददाता। भारत की जनगणना -2027 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण यानी मकानों की लिस्टिंग के कार्यों में अब तेजी आने लगी है। बीते 15 दिनों में करीब 31 प्रतिशत से अधिक मकानों का सूचीकरण हो चुका है। मकानों की गणना के लिए 20 जून तक का समय निर्धारित किया गया है। अब तक की प्रगति के हिसाब से देखें तो नगर निकायों और तहसीलों में केराकत क्षेत्र में सबसे ज्यादा गणना हुई है। तहसील क्षेत्रों की सूचीकरण में बदलापुर की स्थिति भी ठीक है। यहां भी केराकत के बराबर ही 42 प्रतिशत से कुछ ज्यादा काम हुआ है। सबसे खराब प्रदर्शन जौनपुर सदर तहसील और जौनपुर नगर पालिका क्षेत्र का है। आंकड़ों पर गौर करें तो जिले के 12 नगर निकाय और छह तहसीलों में कुल मिलाकर 8654 मकानों को सूचीकरण करना है। इसमें 2727 मकानों को रविवार की दोपहर डेढ़ बजे तक सूचीकरण कर दिया गया था। इस तरह से पूरे जिले में 31.51 प्रतिशत मकानों की गणना पूरी हो गई है।

क्या है निकायवार स्थिति

जिले के तीन नगर पालिका क्षेत्रों में से सबसे खराब स्थिति जौनपुर सदर नगर पालिका क्षेत्र की है। सात जून की दोपहर करीब डेढ़ बजे की रिपोर्ट के अनुसार, यहां महज 6.96 प्रतिशत ही सूचीकरण हुआ है। जबकि शाहगंज में 51.67 प्रतिशत सर्वे पूरा हो चुका है। मुंगराबादशापहुर नगर पालिका क्षेत्र में 89 प्रतिशत से अधिक काम हो चुका है। नगर पंचायतों की बात करें तो केराकत क्षेत्र में 100 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसी तरह रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 88, मछलीशहर में 85.11, खेतासराय में 81.25, बदलापुर में 81.25, जफराबाद में 79.17, गौराबादशाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में 72.92 प्रतिशत गणना हो चुकी है। कचगांव में 62.50, मड़ियाहूं में 47.50 काम हुआ है।

तहसीलों की प्रगति रिपोर्ट (प्रतिशत में)

1. केराकत 42.52

2. बदलापुर 42.28

3. मछलीशहर 34.68

4. मड़ियाहूं 27.84

5. शाहगंज 21.81

6. जौनपुर सदर 20.87

प्रगणक का करें सहयोग...

जनगणना से जुड़े अधिकारियों ने आम जनता से अपील किया है कि मकान सूचीकरण के कार्य में लगे प्रगणकों को सही और मुकम्मल जानकारी दें। यह पूरी तरह से गोपनीय है। उनका डेटा कहीं भी शेयर नहीं होगा। कार्य में सहयोग करेंगे तो समय से काम पूरा होगा।

मकान सूचीकरण के कार्य में अब तेजी आ गई है। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मीटिंग भी हुई है। जिसमें सभी को निर्देश दिया गया है कि तय समय में लक्ष्य को हासिल करें। दोपहर दो बजे तक करीब 44 प्रतिशत मकान सूचीकरण हो चुका था। केराकत नगर पंचायत क्षेत्र में सूचीकरण का काम पूरा हो गया है।

- परमानंद झा, जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनगणना के मकान सूचीकरण का कार्य कब तक पूरा होना है?
मकानों की गणना के लिए 20 जून तक का समय निर्धारित किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।