ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजौनपुर में जश्न के बीच मनी आजादी

जौनपुर में जश्न के बीच मनी आजादी

जिले में 72वां स्वतंत्रता दिवस बुधवार को पूरे जोश खरोश के साथ मनाया गया।सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर झण्डा फहराया गया। स्कूली बच्चों तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत...

जौनपुर में जश्न के बीच मनी आजादी
जौनपुरWed, 15 Aug 2018 04:35 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में 72वां स्वतंत्रता दिवस बुधवार को पूरे जोश खरोश के साथ मनाया गया।सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं पर झण्डा फहराया गया। स्कूली बच्चों तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। 

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने झण्डारोहण किया। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित लोगों को पर्यावरण के प्रति शपथ दिलाते हुए जागरूक किया।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि में कुलपति प्रो राजाराम यादव ने झंडा फहराया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने झंडोतोलन करते हुए अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया।

सावित्री कान्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम अस्थाना ने ध्वजारोहण किया कमांडर अनुज, अंजली के अगुवाई में छात्र छात्राओ ने परेड किया और ध्वज को सलामी दी। छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें