जीआईसी जफराबाद में स्मार्ट क्लास शुरू

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षाएं पिछले शैक्षिण सत्र से संचालित हैं। सत्र 2026-27 का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के अवसर पर मु

जीआईसी जफराबाद में स्मार्ट क्लास शुरू

जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। पीडीडीयू राजकीय महिला महाविद्यालय मटियारी में नवनिर्मित स्मार्ट क्लास का गुरुवार को औपचारिक शुभारंभ हुआ। राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कॉलेज हुंसेपुर के प्रधानाचार्य विनय कुमार श्रीवास्तव और महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो.आशा ने शुरुवात की। कक्षाएं पिछले शैक्षिण सत्र से संचालित हैं। सत्र 2026-27 का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। स्मार्ट क्लास के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय क्षेत्र के छात्राओं के लिए एक वरदान है और स्मार्ट क्लास के बन जाने से नई तकनीक से छात्राएं सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। अध्यक्षता कर रही महाविद्याय की प्राचार्य प्रो.आशा ने कहा कि महाविद्यालय इस क्षेत्र के महिलाओं की शिक्षा के उन्नयन के लिए संकल्प है, तथा आगे भी यह नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शिक्षा देने में छात्राओं की सुविधाओं पर ध्यान देगा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उदयभान यादव ने स्मार्ट की व्याख्या में कहा स्मार्ट एक व्यापक शब्द है। जिससे हम अपने पूरे जीवन शैली को स्मार्ट बना सकते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर शिक्षकों में डॉ. विजय प्रकाश सिंह, डॉ. रविंद्र भाटिया, डॉ. आनंद प्रकाश सहित महाविद्यालय के कर्मचारी तथा छात्राएं उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।