Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsInauguration of New Temple in Khetasarai with Shiva Lingam and Shani Dev Idol Installation
शिवलिंग और शनिदेव की प्रतिमा में हुई  प्राण प्रतिष्ठा

शिवलिंग और शनिदेव की प्रतिमा में हुई प्राण प्रतिष्ठा

संक्षेप:

Jaunpur News - फोटो...05 शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।‌ पुलिस चौकी से निकली श

Feb 07, 2026 12:30 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद नगर की पुलिस चौकी स्थित नवनिर्मित मंदिर में शुक्रवार को विधि विधान के साथ नर्मदेश्वर महाराज के शिवलिंग और शनिदेव मूर्ति की स्थापना की गई। इससे पहले कस्बा में शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।‌ पुलिस चौकी से निकली शोभायात्रा में मुख्य यजमान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, कस्बा इंचार्ज उप निरीक्षक अनिल कुमार पाठक और थाने के पुलिसकर्मी समेत नगर के प्रबुद्ध जन शामिल रहे। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुलिस चौकी में नवनिर्मित मंदिर पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक अजीत सिंह चौहान की उपस्थिति में वाराणसी से आए विद्वान पंडितों ने विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके बाद आरती हुई। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, चेयरमैन वसीम अहमद, जगदंबा प्रसाद पांडेय, मनीष गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, रूपेश गुप्ता, धर्मचंद्र गुप्ता, अमित सोनकर, गौरव मौर्या, डा.चंद्रजीत मौर्य, मंजय गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।