ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरपत्नी की मौत पर छह साल की कैद

पत्नी की मौत पर छह साल की कैद

बरसठी थाना क्षेत्र के गोसराय जमुनीपुर में महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति को जिला जज मदन पाल सिंह की कोर्ट ने छह साल की कैद की सजा...

पत्नी की मौत पर छह साल की कैद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 01 Nov 2020 03:06 AM
ऐप पर पढ़ें

बरसठी थाना क्षेत्र के गोसराय जमुनीपुर में महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पति को जिला जज मदन पाल सिंह की कोर्ट ने छह साल की कैद की सजा सुनाई। सात हजार रुपए जुर्माना लगाया। मृतका के पिता रमाशंकर तिवारी ने घटना की एफआईआर दर्ज कराई थी। उनकी लड़की निशा को पति व ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। प्रताड़ना से तंग आकर निशा ने आठ मार्च, 2008 को खुदकुशी कर ली। पुलिस ने विवेचना कर आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया। डीजीसी अनिल सिंह कप्तान ने गवाहों को परीक्षित कराया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें