गैस रिफिलिंग करने पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Jaunpur News - बरसठी (जौनपुर) में जगदीशपुर गांव के एक जनरल स्टोर पर अवैध गैस रिफलिंग करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। छापेमारी में सात गैस सिलेंडर और रिफलिंग का सामान बरामद हुआ।

बरसठी (जौनपुर),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर छापा मारकर पूर्ति निरीक्षक ने अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर से रिफलिंग करते हुए दो लोगों को पकड़ा। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा में रविवार को मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी में मौके से सात गैस सिलेंडर व रिफलिंग का सामान बरामद हुआ है। एसडीएम मड़ियाहूं नवीन कुमार को सूचना मिली कि जगदीशपुर गांव स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर महंगे दामों पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कार्य हो रहा है। एसडीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक रेनू दिवेदी, रमेश तिवारी, अमित कुमार, खाद्य अधिकारी संजू सिंह की टीम शनिवार को जगदीशपुर गांव में जयप्रकाश जनरल स्टोर की दुकान पर पहुँच गयी।
अधिकारियों के पहुँचने पर वहां अफरा तफरी मच गयी और भारी भीड़ लग गयी। अधिकारियों ने देखा कि घरेलू सिलेंडर और कामर्शियल गैस सिलेंडर से पांच किलो सिलेंडर में गैस रिफलिंग की जा रही थी। टीम का नाम मौके से कुल सात भरा सिलेंडर मिला, जिसका कागज मांगने पर वह नही दिखा पाया। पूर्ति निरीक्षक ने सिलेंडर को जब्त करते हुए कैलाश इंडेन गैस एजेंसी को सुपुर्दगी में दे दिया। मौके से गैस रिफिलिंग करने का उपकरण भी बरामद हुआ है। एसड़ीएम के आदेश पर पूर्ति निरीक्षक रेनू द्विवेदी की तहरीर पर पुलिस ने जय प्रकाश जनरल स्टोर के मालिक तारा चंद और कर्मचारी आशीष कुमार के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


