रोडवेज परिसर बना बिल्डिंग मैटेरियल रखने का अड्डा
Jaunpur News - फोटो..03सन सब कुछ जानते हुए मूकदर्शक बना हुआ है। लगभग सात से आठ एकड़ में फैले रोडवेज परिसर के अंदर बाउंड्रीवाल के चारों तरफ काफी समय से गिट्टी, मोरंग
मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर स्थित रोडवेज परिसर में बिल्डिंग मैटेरियल, गिट्टी, मोरंग आदि रखकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। जबकि विभागीय प्रशासन सब कुछ जानते हुए मूकदर्शक बना हुआ है। लगभग सात से आठ एकड़ में फैले रोडवेज परिसर के अंदर बाउंड्रीवाल के चारों तरफ काफी समय से गिट्टी, मोरंग के ढेर लगे हुए हैं। सबसे बड़ी बात है कि ढेर एक तरफ खत्म नहीं होता दूसरी तरफ नया गिर जाता है। जबकि परिवहन निगम या अन्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होने से ट्रांसपोर्टर और दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं। अवैध रूप से मोरंग, गिट्टी के ढेर के साथ थ्रेसर, आलू, फल सब्जी मंडी की बड़ी बड़ी ट्रकों द्वारा माल उतरवाया जाता है।
स्थानीय लोगों एवं यात्रियों ने कई बार इसकी मौखिक शिकायत भी जिम्मेदारों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लगभग तीन वर्ष पहले अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत पूर्व प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने लोडिंग और अन लोडिंग कर रहे ट्रकों के मालिकों पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। तब कुछ दिन रोडवेज परिसर में यह सब कार्य बंद हो गया था, लेकिन अब फिर शुरू हो गया है। इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ से बात की गई तो उन्होंने कहा मामला संज्ञान में नहीं था। यदि कोई ऐसा कर रहा है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



