ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह

जौनपुर। संवाददाता ब्लाक मुख्यालयों पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों...

ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSun, 01 Aug 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

जौनपुर। संवाददाता

ब्लाक मुख्यालयों पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिले के 20 ब्लाक मुख्यालयों पर किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों व ब्लाक प्रमुखों ने सभी को सम्मानित किया।

हिसं नौपेड़वा के अनुसार बक्शा ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, भूपेश सिंह, जितेन्द्र मिश्र, सूर्यप्रकाश चौबे, बलवीर गौड़, सुनील सिंह, शैलेन्द्र दूबे, अशोक शुक्ल, अवनीश दूबे, जयप्रकाश गुप्ता, कपिल मिश्रा अन्य रहे। संचालन अरुण कुमार उपाध्याय ने किया।

हिसं सुइथाकला के अनुसार ब्लाक पर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने बीडीसी सदस्योंं व प्रधानों को अंगवस्त्रम व घडी देकर सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख विधा तिवारी ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानों का स्वागत किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व संचालन पवन पाल ने किया। डा.उमेश तिवारी, तारा तिवारी, पूनम दीक्षित, संजय सिंह, संतोष सिंह, प्रधान रामसकल वर्मा, बच्चूलाल यादव अन्य रहे।

हिसं बरसठी के अनुसार ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सांसद बीपी सरोज व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने सम्मानित किया। बीडीओ राजन राय, एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव, ब्रह्देव तिवारी, कमलेश सिंह, राकेश शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, केपी मिश्रा, संजय कुमार, रमेश मौर्या, प्रमोद सिंह अन्य रहे।

हिसं मुफ्तीगंज के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम प्रदानों व बीडीसी सदस्यों को विधायक दिनेश चौधरी ने अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख उषा देवी ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विनय सिंह, रामचंद्र राय, कृष्णानन्दराय, आरडी चौधरी, गौतम मिश्र, श्याम दत्त द्विवेदी, बीडीओ शलीम अंसारी अन्य रहे।

हिसं महराजगंज के अनुसार ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को विधायक रमेशचन्द्र मिश्र, भाजपा नेता विनय सिंह ने माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। लवकुश सिंह, राजेश्वरी सिंह, राय अभय सिंह, राहुल सिंह, बृजलाल यादव, पंकज कुमार, विनोद पाल, ओमप्रकाश अन्य रहे। अध्यक्षता प्रमुख माण्डवी सिंह व संचालन राजकुमार पाण्डेय ने किया।

हिसं केराकत के अनुसार ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को विधायक दिनेश चौधरी ने गमछा और माला पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सरोजा देवी व संचालन अशोक सिंह ने किया। बीडीओ छोटेलाल तिवारी, बृजेश सिंह, पूर्व प्रमुख सरिता सिंह, प्रधान संघ की अध्यक्ष लीलावती देवी अन्य रहे।

हिसं सुजानगंज के अनुसार ब्लाक सभागार में ब्लाक प्रमुख पति श्रीप्रकाश शुक्ला के नेतृत्व में प्रधान व बीडीसी सदस्यों राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने सम्मानित किया। दिनेश मिश्र, बी डीओ वीर भानु सिंह, कुलदीप तिवारी, पंकज सिंह, सौरभ मिश्रा, संतोष सिंह, रिंकू सिंह अन्य रहे।

हिसं चंदवक के अनुसार डोभी ब्लाक सभागार में विधायक दिनेश चौधरी ने ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। बीडीओ डा.छोटे लाल तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह बबलू, संजय सिंह, पिंटू सिंह, चंद्रिका यादव, विनय कुमार सिंह, राम दयाल सिंह अन्य रहे।

हिसं सिकरारा के अनुसार ब्लाक सभागार में राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख संजय सिंह व संचालन पंकज सिंह ने किया। धीरू सिंह, सुधाकर उपाध्याय, बीडीओ वीरभानु सिंह, अजय मिश्र, जितेन्द्र उपाध्याय, नरेन्द्र विश्वकर्मा, डा.देवी प्रसाद सिंह, अरविंद सिंह, एडीओ अरुण पाण्डेय, श्वेता शर्मा, विवेकानंद यादव, अमित सिंह, देवेन्द्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह बंटी अन्य रहे।

हिसं जफराबाद के अनुसार सेहमलपुर स्थित रामदुलार सिंह फार्मेसी कालेज के सभागार में विधायक डा.हरेन्द्र प्रसाद सिंह व ब्लाक प्रमुख बंशराज अनमोल सिंह ने प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को गमछा देकर सम्मानित किया। संचालन कृष्णचन्द्र चौबे ने किया। रमेश चन्द्र जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, रामहित निषाद, संजय सिंह, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, शशिकांत पाठक, मुजम्मिल, अशोक यादव, सुरेंद्र चौहान अन्य रहे।

भगवा रंग में थे प्रधान व बीडीसी सदस्य

खुटहन। ब्लाक मुख्यालय पर भगवा रंग में रंगे ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने घड़ी व भगवा गमछा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बेचन पाण्डेय, प्रेम चन्द्र तिवारी, अजय सिंह, नखड़ू, सुबेदार सिंह, राणा प्रताप सिंह, अन्नू दुबे, सुबाष चन्द्र यादव, श्याम बहादुर यादव, विनोद यादव अन्य रहे। अध्यक्षता बंश बहादुर पाल, संचालन नरेंद्र उपाध्याय व आभार ज्ञापन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने व्यक्त किया।

विधायक ने किया सम्मानित

बदलापुर। ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम प्रदान किया। उन्होंने बीडीओ गौरवेन्द्र सिंह से कहा कि हर माह विकास कार्यो की बैठक कर विकास को गति प्रदान करें। प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी, सुनील तिवारी, विनोद शर्मा, बंटी दुबे, चंदन तिवारी, संदीप पाठक, बृजेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विनोद तिवारी अन्य रहे। अध्यक्षता अवधेश यादव व संचालन गंगा प्रसाद सिंह ने किया।

राज्यमंत्री व प्रमुख ने किया सम्मानित

खेतासराय। सोंधी स्थित ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान और बीडीसी सदस्यों को राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव व क्षेत्र प्रमुख मंजू सिंह ने अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री ने कहा कि बिना किसी भेद भाव के विकास कार्य हो। अध्यक्षता क्षेत्र प्रमुख मंजू सिंह व कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। विजय सिंह विद्यार्थी, अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, परवेज आलम भुट्टो, डा.रामसूरत बिंद अन्य रहे।

प्रधान व बीडीसी हुए सम्मानित

जलालपुर। ब्लाक मुख्यालय पर सांसद बीपी सरोज व विधायक डा.हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रधानों व बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। सांसद ने कहा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा है। विधायक ने योजनाओं पर प्रकाश डाला। स्वागत मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह, अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामविलास पाल व संचालन मंडल महामंत्री कृष्णचन्द्र चौबे ने किया। मनोज दुबे, आमोद सिंह रिंकू, पवन गुप्ता, बेदीराम, राजेश सोनकर, प्रदीप चौहान अन्य रहे।

ग्राम प्रधान ने महिलाओं के किया सम्मानित

मछलीशहर। ग्राम पंचायत बामी के पंचायत भवन सभागार में अक माह से चल रहे संचारी रोग नियंत्रण एवं जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम का समापन शनिवार को हुआ। इस मौके पर परिवार दो बच्चों तक सीमित रखने वाली महिलाओं को ग्राम प्रधान सरोज सिंह ने सम्मान पत्र दिया। उन्होंने कहा कि इन्हें सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके आरती सिंह, प्रेमलता सिंह, शिवांगी सिंह, रेखा यादव, रीना गौतम, शिवांगी उपाध्याय अन्य रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें