‍‍‍‍होलिका दहन के साथ उड़ाएंगे अबीर-गुलाल

Mar 02, 2026 12:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - जौनपुर में होलिका दहन की तैयारी जोरों पर है। लोग लकड़ी, सरपत और खाद्य सामग्री जुटा रहे हैं। महिलाएं पापड़ और मिठाई बना रही हैं। होलिका में अग्नि प्रवष्टि रात 11:53 बजे होगी। बाजार में भी रौनक है। बच्चे अबीर और रंग के लिए चन्दा जुटा रहे हैं, जबकि बुजुर्ग महिलाएं उबटन तैयार कर रही हैं।

‍‍‍‍होलिका दहन के साथ उड़ाएंगे अबीर-गुलाल

जौनपुर, संवाददाता। होलिका दहन करने की तैयारी में सोमवार सुबह से लोग व्यस्त हैं। युवक होलिका दहन करने के लिए लकड़ी, सरपत, पुआल आदि जुटाने में लगे हैं। महिलाएं सुबह से पापड़, चिप्स, गुलाब जामुन सहित अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने में व्यस्त हैं। घर की साफ सफाई भी की गई। रात 11:53 बजे के बाद शुभ मुहुर्त में होलिका में अग्नि प्रवष्टि कराई जाएगी। होलिका दहन के दिन सोमवार को भी बाजार गुलजार हैं। दोपहर बाद तक लोग बाजार में मिठाई, कपड़े, रंग-अबीर, गुलाल, पापड़, चिप्स आदि की खरीददारी करेंगे। युवक सुबह से ही होलिका दहन के लिए लकड़ी, सरपत आदि जुटा कर होलिका को सजाने में लगे हैं।

किशोर वय और बच्चे रिक्शा ट्राली पर लाउडस्पीकर रखकर अबीर और रंग से सराबोर चन्दा जुटाने में मशगूल हैं। शहर में कई स्थानों पर बच्चे चन्दा जुटाते देखे गए। घर की बड़ी बुजुर्ग महिलाएं सरसों का उबटन तैयार कर बच्चों और युवाओं को लगाने की तैयारी में जुटी हैं। जिसे भी उबटन लगाया जा रहा है, उसकी लिज्झी एक जगह एकत्र कर रखी जा रही है। उसे रात में होलिका में डाला जाएगा। मान्यता है कि उबटन लगाकर उसकी लिज्झी होलिका में डालने से रोग-व्याधि से मुक्ति मिलती है। इस प्रकार होली को लेकर चारों ओर उत्साह का माहौल व्याप्त है। रंग खेलने का कार्य बुधवार को होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।