आरएसएस ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

खेतासराय के मानीकला में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य वक्ता मनोज ने छत्रपति शिवाजी महाराज की शौर्य और राष्ट्र निर्माण के विजन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम परिसर राष्ट्रभक्ति के गीतों से गूंजता रहा और अंत राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ हुआ।

आरएसएस ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के मानीकला में शनिवार की शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोंधी खण्ड की ओर से हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के गीतों से गुंजायमान रहा। मुख्य वक्ता विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मनोज ने छत्रपति शिवाजी महाराज के हिंदवी स्वराज्य की स्थापना के संघर्ष, शौर्य और राष्ट्र निर्माण के विजन पर प्रकाश डाला। कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन और उनका साम्राज्य केवल एक शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनरुत्थान का प्रतीक था। जो आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक है। समापन राष्ट्रभक्ति के संकल्प के साथ हुआ।इससे

पहले कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। देवेंद्र ने गणगीत और श्रेयश ने अमृत वचन प्रस्तुत किया। अध्यक्षता अशोक ठेकेदार ने किया। खंड कार्यवाहक अखिलेश ने आभार व्यक्त किया। सहयोग में भास्कर तिवारी, रमेश जायसवाल, संदीप बिंद, राजेश गुप्ता, विक्की अग्रहरि, शुभम विद्यार्थी मोदनवाल, रौनक चौरसिया, आर्यन चौरसिया, धीरज यादव रहे। कार्यक्रम में कृष्ण मुरारी, प्यारेलाल मोदनवाल, संतोष अस्थाना, जय प्रकाश साहू, प्रेमचंद्र यादव, अशोक मौर्य, शांतिसागर, काशीनाथ, ओमप्रकाश मिश्र, आशुतोष सिंह, आदेश कश्यप, अरविंद राजभर, अमित तिवारी समेत बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur Newsआरएसएस ने मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव