भारत देश है हिंदू समाज की अमूल्य धरोहर: मिथिलेश

Dec 16, 2025 12:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - बभनौटी मोहल्ला में हुआ हिंदू सम्मेलन का आयोजन र्पण और आरती करने के बाद हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रचारक एवं क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्र

भारत देश है हिंदू समाज की अमूल्य धरोहर:  मिथिलेश

खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। बभनौटी मोहल्ला के हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक संप्रदाय और दलों के लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा तथा राष्ट्रहित में संगठित रहने पर बल दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और आरती करने के बाद हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक के प्रचारक एवं क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश नारायण ने कहा कि भारत देश हिंदू समाज की अमूल्य धरोहर है। इसी कारण हमारे देश को हिन्दुस्तान कहा जाता है। किसी से भेद भाव नहीं करना चाहिए। भगवान श्रीराम भगवान श्रीकृष्ण भी इसी हिन्दू समाज में ही आए थे।

उन लोगों ने भी कभी किसी से भेद भाव नहीं किया था। उन्होंने राष्ट्र की सेवा और सम्मान के लिए सदैव तन, मन और धन से समर्पित रहने का देशवासियों से अपील की। सेवा निवृत्त प्रवक्ता हीरालाल, नीतू सेठ, सीताराम फलाहारी बाबा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रबंधक ओमप्रकाश यादव 'बड़े' तथा संचालन आचार्य कृष्ण मुरारी मौर्य ने किया। इस मौके पर अवधेश पाण्डेय, जगदंबा पाण्डेय, कपूर चन्द, सागर सेठ, मनीष गुप्ता धर्मरक्षक, भास्कर तिवारी, रूपेश गुप्ता, सर्वेश कुमार, संजय विश्वकर्मा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।