हिंदी साहित्य व रचनाओं ने अभ्यर्थियों को उलझाया
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में गुरुवार को जिले के 20 केंदों पर आयोजित हुई। जिसमें कुल पंजिकृत अभ्याथिर्यो की 34 हजार 728 रही। जिसमें दस

जौनपुर, संवाददाता। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा में गुरुवार को जिले के 20 केंदों पर आयोजित हुई। जिसमें कुल पंजिकृत अभ्याथिर्यो की 34 हजार 728 रही। जिसमें दस हजार दो सौ 39 अभ्यर्थी दोनों दिनों की चारों पालियों में अनुपस्थित रहे। हिंदी साहित्य व रचनाओं ने अभ्यर्थियों को उलझायाप्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा गुरुवार को दो पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। कुछ अभ्यर्थी जहां रसायन विज्ञान के केमिकल रिएक्शन व फार्मूला आधारित प्रश्नों में उलझे रहे तो कुछ भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल प्रश्नों में फंसे रहे। साथ ही हिंदी साहित्य और रचनाओं ने भी अभ्यर्थियों को उलझाया। परीक्षा हाल से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर आपस में चर्चा करते रहे।
किसी ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया किसी ने कहा कि इस वर्ष की कटआफ पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रहने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों के अनुसार रसायन विज्ञान के सवाल काफी घुमावदार थे, जिन्हें हल करने के लिए विषय की गहरी समझ की आवश्यकता थी, जबकि भौतिक विज्ञान के न्यूमेरिकल में गणनात्मक कौशल की परीक्षा हुई, अभ्यर्थियों ने बताया कि उत्तर तक पहुंचने में अपेक्षा से अधिक समय लगा। प्रथम पाली में कुल सात हजार पांच सौ 63 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमे चार हजार दो सौ शामिल हुए। वहीं दूसरी पाली में नौ हजार चार सौ आठ अभ्यर्थियों के सापेक्ष पांच हजार एक सौ 78 शामिल हुए। परीक्षा की सुचिता के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पान एन ने भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा परखी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


