ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरहियुवा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

हियुवा ने निकाली भव्य शोभायात्रा

नव संवत्सर के उपलक्ष्य में रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें हाथी, घोड़े, रथ शामिल रहे। भगवान राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी देख श्रद्धालु निहाल हो...

हियुवा ने निकाली भव्य शोभायात्रा
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 08 Apr 2019 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

नव संवत्सर के उपलक्ष्य में रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। इसमें हाथी, घोड़े, रथ शामिल रहे। भगवान राम, लक्ष्मण व सीता की झांकी देख श्रद्धालु निहाल हो उठे। जगह जगह शोभायात्रा का लोगों ने स्वागत किया।

शोभायात्रा खरका कालोनी स्थित गांधी तिराहे से चलकर पूरे नगर का भ्रमण करते कोतवाली के पास जाकर समाप्त हुई। इस दौरान हिन्दू युवा वाहिनी के वाराणसी मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला ने भगवान राम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। शोभायात्रा के दौरान लगाए जा रहे जय श्रीराम के जयकारे से समूचा शहर गूंज उठा। इस मौके पर वाहिनी के जिलाध्यक्ष डा.अनिल दुबे, जिला प्रभारी श्रीश मोदनवाल, सह प्रभारी विपिन दुबे, जिला संयोजक प्रिंस सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशाल सिंह सन्नी, महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह साई, मंत्री विशाल सिंह, अरविन्द शाही, अनिल प्रजापति, रामसिंह, अभिषेक सिंह अन्य रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें