ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरपर्यावरण को बेहतर बनाने में करें मदद

पर्यावरण को बेहतर बनाने में करें मदद

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लायंस क्लब के सदस्यों ने शाही किला से जागरूकता रैली निकाली। संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द के नेतृत्व मे निकाली गयी रैली नगर में भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण...

पर्यावरण को बेहतर बनाने में करें मदद
Center,VaranasiSun, 04 Jun 2017 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को लायंस क्लब के सदस्यों ने शाही किला से जागरूकता रैली निकाली। संस्थाध्यक्ष अजय आनन्द के नेतृत्व मे निकाली गयी रैली नगर में भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। रैली का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने झंडी दिखाकर किया। रैली में पर्यावरण जागरूकता स्लोगन वाली तख्ती लेकर लोग चल रहे थे। रैली के समापन के बाद कुमुद हास्पिटल के सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्ष अजय आनन्द ने कहा कि बिना पेड़-पौधों के हम इस पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के बारे में गम्भीर होकर सोचना होगा। पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि आधुनिक युग में नई-नई चीजों की खोज हुई है। वहीं विकास के साथ पर्यावरण का प्रभाव पड़ा। आज तेज धूप, अधिक ठंड पर्यावरण असंतुलन का परिणाम है। इस पर सिर्फ बयानबाजी नहीं गम्भीरता से काम करना होगा। इस मौके पर सैयद मोहम्मद मुस्तफा, संदीप गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, डा.मनमोहन, महेन्द्र नाथ सेठ, सुरेन्द्र प्रधान, राजेन्द्र प्रसाद, वीरेन्द्र सिंह, बांकेलाल सोनकर, जितेंद्र कुमार व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें