हवा का रुख बदला तो बढ़ी गर्मी और उमस

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

हवा का रुख बदला तो गुरुवार को गर्मी और तपिश बढ़ गई। लोग पसीने से तरबतर रहे, आसमान में बादल रहे। नौ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया, बाजार में सन्नाटा। तापमान 40 से अधिक रहा। गन्ना रस, लस्सी, शीतला पेय दुकानों पर राहगीरों की रुकावट, बाइक और रिक्शा चालकों की दुर्दशा।

हवा का रुख बदला तो बढ़ी गर्मी और उमस

जौनपुर, संवाददाता। हवा का रुख बदला तो गुरुवार को गर्मी और तपिश बढ़ गई। दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। सुबह सूरज निकलने से पहले आसमान में बादल रहे। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आकाश साफ हो गया। धूप का आलम यह था कि नौ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था। 12 बजते बजते बाजारों में सन्नाटा पसरने लगा था। अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहा। पंखे और कूलर तपिश के कारण गर्म हवा दे रहे। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सड़क पर अस्थाई रूप से लगी गन्ना रस, लस्सी, शीतला पेय की दुकानों पर रुककर राहगीर लगा तर करते देखे गए।

कड़ी धूप और तपन के चलते सर्वाधिक दुर्दशा बाइक सवारों व रिक्शा चालकों की हुई। हेल्मेट लगाने के बाद भी तपिश सिर और चेहरा झुलसा रही थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।