सीएचसी के अधीक्षक समेत चार वरिष्ठ चिकित्सकों का तबादला

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे समेत चार वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई

सीएचसी के अधीक्षक समेत चार वरिष्ठ चिकित्सकों का तबादला

बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे समेत चार वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। एक साथ चार चिकित्सकों के तबादले के बाद अब सीएचसी और क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं की जिम्मेदारी महज छह चिकित्सकों के भरोसे रह गई है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे का स्थानांतरण गैर जनपद सुल्तानपुर कर दिया गया है। वहीं डॉ. गौरव सिंह को बदलापुर से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नाभीपुर, डॉ. कोविदेन्द्र त्रिपाठी को गद्दोपुर तथा डॉ. रविराज को सीएचसी आदमपुर भेजा गया है। एक साथ चार वरिष्ठ चिकित्सकों के स्थानांतरण से क्षेत्र के मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

बदलापुर सीएचसी पर प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में चिकित्सकों की संख्या घटने से स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार स्थानांतरित चिकित्सकों को शीघ्र कार्यमुक्त कर नए तैनाती स्थल पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रिक्त हुए पदों पर जल्द चिकित्सकों की तैनाती की जाए, ताकि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।