लू से बचाव वाले वार्ड की टूटे हैं खिड़कियों के कांच

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

जौनपुर में स्वास्थ्य विभाग गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल में 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया है, लेकिन खिड़कियां टूटी हुई हैं जिससे एसी की कूलिंग कम हो सकती है। चिकित्सक ने लोगों को लू से बचने के उपाय बताए हैं।

लू से बचाव वाले वार्ड की टूटे हैं खिड़कियों के कांच

जौनपुर, संवाददाता। बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल में हीटवेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए 20 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया है, लेकिन यहां की खिड़कियों में लगी कांच टूटी पड़ी है। इस वजह से एसी की कूलिंग कम होने की संभावना है। हालांकि अफसरों का दावा है कि इसे एक-दो दिन में ही ठीक करा दिया जाएगा। लू लगने पर उपचार के लिए बनाए गए 20 बेड के विशेष वार्ड की ‘हिन्दुस्तान’ ने पड़ताल की। पता चला कि वार्ड की खिड़कियां टूटी हुई हैं। ऐसे में वार्ड को ठंडा रखने के लिए लगायी गई एसी का प्रभाव कम हो रहा है।

वहीं जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी लू लगने वाले मरीजों के लिए व्यवस्था की गई है। चिकित्सक डॉ. अशोक यादव ने लोगों को लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि बहुत जरूरी न हो तो सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय सिर ढककर रखें और तौलिए का इस्तेमाल करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और चीनी-नमक का घोल पीते रहें। प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी पिएं। नींबू पानी, आम पन्ना, नारियल पानी और छाछ का सेवन करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।