ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरहरहर महादेव का जयकारा लगाते भक्तों ने किया जलार्चन

हरहर महादेव का जयकारा लगाते भक्तों ने किया जलार्चन

महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिव मंदिरों में भोलेनाथ को जलार्चन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था। सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ और भी बढ़ गई...

महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिव मंदिरों में भोलेनाथ को जलार्चन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था। सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ और भी बढ़ गई...
1/ 2महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिव मंदिरों में भोलेनाथ को जलार्चन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था। सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ और भी बढ़ गई...
महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिव मंदिरों में भोलेनाथ को जलार्चन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था। सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ और भी बढ़ गई...
2/ 2महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिव मंदिरों में भोलेनाथ को जलार्चन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था। सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ और भी बढ़ गई...
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरMon, 04 Mar 2019 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर सोमवार को शिव मंदिरों में भोलेनाथ को जलार्चन के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा था। सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में दर्शन पूजन करने वालों की भीड़ और भी बढ़ गई थी। त्रिलोचन महादेव जलालपुर, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, साहिनाथ शिव मंदिर शम्भूगंज, दियावां महादेव बरसठी, शिव मंदिर धर्मापुर, रामेश्वरम् धाम राजेपुर समेत सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों पर सुबह से लेकर शाम तक हरहर महादेव के जयकारे के साथ श्रद्धालुओं ने जलार्चन किया। बड़े मंदिरों पर मेले का भी आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने खिलौने, युवतियों ने सौन्दर्य प्रसाधन तथा बुजुर्ग महिलाओं ने घर गृहस्थी से सम्बंधित सामानों की खरीददारी की।

शाही पुल के बगल स्थित गोपी घाट पर श्री संकट मोचन ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि पर भव्य आयोजन किया गया। शंकर-हनुमान मन्दिर के अलावा शाही पुल के नीचे स्थित गोमतेश्वर महादेव को आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस मौके पर मदन लाल जायसवाल, तलवारबाज लालजी निषाद, रविन्द्र निषाद, सूरज निषाद, डा.कमलेश निषाद, चन्दन निषाद, अशोक निषाद, रामू निषाद, रितेश जायसवाल, मुकेश श्रीवास्तव, सूर्य नारायण पण्डा, संतोष गुप्ता अन्य रहे। आदित्य चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

हिसं जलालपुर के अनुसार ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर का कपाट भोर में तीन बजे खोल दिया गया था। इसके पूर्व श्रद्धालु कतारबद्ध हो गए थे। इस वर्ष श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि तालाब के तीनों किनारों पर महिला व पुरुष अलग अलग लाइन में लगकर दर्शन पूजन करते रहे। मंदिर परिसर व विद्यालय परिसर श्रद्धालुओ से खचा खच भरा रहा। बच्चों ने झूला, चरखी, रेलगाड़ी आदि पर बैठकर आनन्द लिया। महिलाओं ने घर गृहस्थी के जरूरत की समान खरीदा। अव्यवस्था का आलम यह रहा कि एक तरफ स्थानीय पुलिस व्यवस्था सुधारने में हाफ रही थी। थानाध्यक्ष देवता नंद सिंह के मुताबिक मेले की सुरक्षा के लिए 6 एसएसओ, 28 उपनिरीक्षक, 40 हेड कांस्टेबल, 70 कांस्टेबल, 22 महिला पुलिस, दो सेक्शन पीएसी, क्यूआरटी, एक निरीक्षक, 15 सिपाही पुलिस लाइन से और फायर ब्रिगेड की ड्यूटी लगाई गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें