सच्चा तपस्वी वही, जिसकी आत्मा शुद्ध हो : रुद्रेश्वर महाराज

Feb 23, 2026 02:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - मुंगरा बादशाहपुर में आयोजित पंच दिवासीय श्री हनुमत कथा के दूसरे दिन, कथावाचक रुद्रेश्वर महाराज और अजब आनंदपुरी महाराज ने हनुमान चालीसा के महत्व पर प्रकाश डाला। रुद्रेश्वर महाराज ने कहा कि हनुमत कथा भक्ति की ओर ले जाती है और जीवन को सकारात्मक दिशा में मोड़ती है। दिव्य दरबार में लोगों के समस्याओं का समाधान भी बताया गया।

सच्चा तपस्वी वही, जिसकी आत्मा शुद्ध हो : रुद्रेश्वर महाराज

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद । श्री रामलीला मैदान गुड़हाई में आयोजित पंच दिवासीय श्री हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार के दूसरे दिन वीरेश्वर धाम कानपुर से पधारे कथावाचक रुद्रेश्वर महाराज और अजब आनंदपुरी महाराज ने हनुमान चालीसा की चौपाइयों के अर्थ और उसके महत्व पर प्रकाश डाला रुद्रेश्वर महाराज ने कहा कि हनुमत कथा का महत्व इसलिए है क्योंकि यह हमें भगवान की भक्ति की ओर ले जाती है और जीवन को सकारात्मक दिशा में ले जाने में मदद करती है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान जी का स्वर्णिम शरीर सुंदर और शक्तिशाली है। जो हनुमान जी की शरण में जाता है, उसके सभी संकट दूर हो जाते हैं।

महाराज जी ने तपस्वी और धनवान के बारे में बताते हुए कहा कि तपस्वी यदि है तो वह धनवान नहीं हो सकता, यदि वह धनवान है तो वह तपस्वी नहीं हो सकता है। सच्चा तपस्वी वही है जिसकी आत्मा शुद्ध होती है। महाराज जी ने दिव्य दरबार में पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान बताया। यजमान कपूर क्रांति गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी खुशबू ऊमरवैश्य ने प्रभु हनुमान जी की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। रजस्थान से आएं श्री दिगंबर 1008 अजब आनंदपुरी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन हनुमत यज्ञ कराया गया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद,आलोक गुप्ता पिंटू, क्रांति गुप्ता, सुरेंद्र कुमार बच्चा, आलोक साहू, निशु केसरी, आदित्य गुप्ता, मिथिलेश सरोज, मनोज जायसवाल, ऋषभ गुप्ता व रंजीत गुप्ता सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।