सफाई करते समय बंदूक से चली गोली, महिला घायल
थाना क्षेत्र के रैभानीपुर गांव में सोमवार की दोपहर लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय गोली चल गयी। इस घटना में एक महिला घायल हो गयी। गोली उसके बायें पैर के घुटने में लगी है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल...
थाना क्षेत्र के रैभानीपुर गांव में सोमवार की दोपहर लाइसेंसी बंदूक साफ करते समय गोली चल गयी। इस घटना में एक महिला घायल हो गयी। गोली उसके बायें पैर के घुटने में लगी है। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सरपतहां थाना क्षेत्र के संसारपट्टी गांव निवासी शिव कुमार मिश्र की पत्नी 38 वर्षीया आराधना अपने मायके रैभानीपुर गांव निवासी रविशंकर दुबे उर्फ गुड्डू के यहां आयी थी। रविशंकर अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहा था कि इस बीच चली गोली घर के सामने बिसातखाने का सामान खरीद रही आराधना के लग गयी। गोली लगते ही मौके पर आनन फानन में उसे उपचार हेतु सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने कहा कि घटना के विषय में कोई जानकारी नहीं है ।