गौरी शंकर धाम सुंदरीकरण के लिए हुआ भूमि पूजन
Apr 06, 2026 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - सिंगरामऊ में गौरी शंकर धाम के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित सत्संग भवन का भूमि पूजन रविवार को विधायक रमेश चंद्र मिश्र द्वारा किया गया। आचार्य पंकज मिश्रा ने विधिवत पूजा कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सिंगरामऊ। स्थानीय पौराणिक मंदिर गौरी शंकर धाम के सुंदरीकरण के लिए पर्यटन विकास मंत्रालय उत्तर प्रदेश की ओर से अनुमोदित सत्संग भवन के निर्माण के लिए रविवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के कार्यक्रम में आचार्य पंकज मिश्रा ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य शुरूकराया। इस मौके पर कुंवर मृगेंद्र सिंह (शिव बाबा), वरुण सिंह, पंकज सिंह, जय सिंह, अजय सिंह प्रधान, धर्मेंद्र सिंह प्रधान, वीर बहादुर, विनोद मिश्रा, राम गुन मिश्र, राकेश तिवारी, संजय सिंह प्रधान सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


