दादा ने लाठी से दो पौत्रों का सिर फोड़ा

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मई गांव में पारिवारिक विवाद को

दादा ने लाठी से दो पौत्रों का सिर फोड़ा

थानागद्दी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मई गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर दादा ने अपने ही दो पौत्रों पर लाठी से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक ही हालत नाजुक है।मई निवासी निजामुद्दीन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात करीब एक बजे उसके पुत्र सूरज और साहिल घर के बाहर सो रहे थे। उसी दौरान निजामुद्दीन के पिता कल्लू ने दोनों के सिर पर लाठी से वार कर दिया। हमले में दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं और एक मौके पर ही बेहोश हो गया।

घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। निजामुद्दीन ने बताया कि पीड़ित दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस मामले मे मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।