पृथ्वीराज चौहान की निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Jaunpur News - जौनपुर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व परविंद चौहान ने किया। यात्रा मुराजगंज तिराहा से शुरू होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए मुरादगंज तिराहे पर समाप्त हुई। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने शोभायात्रा में भाग लिया और पृथ्वीराज चौहान के योगदान पर प्रकाश डाला।

जौनपुर, संवाददाता। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर रविवार की शाम शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व व अध्यक्षता परविंद चौहान ने किया।
कार्यक्रम की जानकारी
मुराजगंज तिराहा से निकाली गई शोभायात्रा का शहर में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा नईगंज, पॉलिटेक्निक चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, जोगियापुर, ओलंदगंज, बदलापुर पड़ाव, कटघरा, कलीचाबाद होते हुए मुरादगंज तिराहे पर पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
समापन के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र रहे। उन्होंने सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह शब्द भेदी वाण के मालिक और हिंदुत्व के प्रणेता रहे। जिला पंचायत सदस्य बाघ सिंह चौहान ने कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने हिंदुत्व की रक्षा के लिए दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। सनातन की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने सोलह साल की उम्र में शेर का जबड़ा फाड़ दिया था।
विशेषज्ञों की राय
प्रोफेसर डॉ.शिवराम सिंह चौहान ने कहा कि जब तक चौहानों का राज रहा एक भी मुगलों को अपने भारतीय सरहद में नहीं घुसने दिया। पृथ्वीराज चौहान ने तमाम मुगल शासकों को धूल चटा दिया। भारत भगवा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए उन्होंने प्राणों की आहुति दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अपने पूर्वजों एवं वीर शहीदों के बारे में जानना एवं उनको ससम्मान नमन वंदन करना था। इस मौके पर शैलू सिंह चौहान, रवि सिंह चौहान, जितेंद्र चौहान, चंद्रभूषण चौहान, जितेंद्र चौहान, सूरज चौहान, दीपक चौहान, अंकुर चौहान आदि लोग मौजूद थे। संचालन एडवोकेट अजय चौहान ने किया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


