भागवत कथा से पूर्व निकाली कलश यात्रा
नौपेड़वा (जौनपुर) के उमरक्षा गांव में मत्युजंय महादेव धाम पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन हुआ। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 101 महिलाओं ने सई नदी से जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहुँचकर धार्मिक अनुष्ठान किया। कथा ब्यास ने कथा का महत्व बताते हुए जीवन उद्धार की बात की।

नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा गांव में स्थित मत्युजंय महादेव धाम पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार को गाजे बाजे के साथ भब्य कलश यात्रा निकाली गयी।
कलश यात्रा का आयोजन
कलश यात्रा धाम यज्ञ स्थल से चलकर गांव भ्रमण करतें हुए हनुमान मंदिर होते हुए सई नदी पहुँची जहां मुख्य यजमान सहित कुल 101 महिलाओं ने नदी से कलश में जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुँची।
भक्ति का माहौल
कलश यात्रा में सम्मिलित महिलाओं युवतियों ने घड़े में जल के साथ जय जयकारों के साथ रवाना हुई तो मौजूद वातावरण भक्तिमय हो गया।गांजे-बाजे के साथ चल रही महिलाएं भक्तिमय माहौल में गीत गाते हुए तो युवक जय जयकारों के उदघोष के साथ नाचते गाते चल रहे थे जो आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कथा का महत्व
यज्ञाचार्य कथा ब्यास पण्डित अनिकेश शुक्ल महाराज ने बताया कि विद्वान ब्राह्मणों की टीम द्वारा मंत्रोच्चार से यज्ञ स्थल पर मंगल कलश यात्रा पश्चात वेदी निर्माण, पूजन एवं कथा महात्म्य का आयोजन हुआ। शाम को कथा ब्यास महाराज ने कुंती चरित्र परीक्षित श्राप एवं कपिल देवहूति संवाद की कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा संकल्प मात्र से जीवन का उद्धार हो जाता है।
आरती और प्रसाद वितरण
कथा ब्यास ने कहा कि कलयुग में पापी भी अगर सात दिन बैठकर श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रवण कर ले तो उसे भी कष्ट से मुक्ति मिल जाएगी। कथा के अंत में आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान आयोजक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय, पद्यावती उपाध्याय, सतीश उपाध्याय, नीलम उपाध्याय, शासकीय अधिवक्ता संतोष कुमार उपाध्याय, स्नेहलता उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पंकज मिश्र, पीयूष गुप्ता, अरुण उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, कपिलमुनि मिश्र, रमाशंकर उपाध्याय, सदानंद शुक्ल, कैलाश शुक्ल, हीरामणि उपाध्याय, ढोलन उपाध्याय, विकास, अभिषेक, पुजारी आदर्श मिश्र सहित सैकड़ों भक्तजन मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


