भागवत कथा से पूर्व निकली कलश यात्रा में उमड़े श्रदालु
खानापट्टी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया और डीजे की धुनों पर झूमते रहे। मुख्य यजमान कमलेश सिंह और गिरजा सिंह के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया, जिसमें पंडित श्याम मुरारी पांडेय एवं अन्य विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया।

सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खानापट्टी गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शनिवार की सुबह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा आयोजन से पहले गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीजे की धुनों पर झूमते श्रद्धालु पूरे मार्ग में भक्ति रस में सराबोर नजर आए। गांव निवासी मुख्य यजमान कमलेश सिंह और उनकी पत्नी गिरजा सिंह के नेतृत्व में उनके आवास पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व कथा वाचक पंडित श्याम मुरारी पांडेय, देवीलाल मिश्रा, उमाशंकर दूबे, लवप्रकाश मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश यात्रा का शुभारंभ कराया गया।
यात्रा में पीले वस्त्र धारण किए महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं, वहीं पुरुष श्रद्धालु भी भक्ति भाव से शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मंदिरों और प्रमुख मार्गों से होकर निकली। श्रद्धालुओं ने मंदिरों से पवित्र जल लेकर कथा स्थल पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाचार्य सुशील सिंह, प्रधान प्रतिनिधि मुकेश सिंह, अनिल सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजू, अमन सिंह, अनन्त सिंह, जितेंद्र सिंह, रिशु सिंह, दिनेश सिंह बाबा, अवनीश सिंह, टोनी, सचिन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


