मंदिर में राम-जानकी मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Jaunpur News - उमरीतारा पाण्डेयपुर में शनिवार को आमली एकादशी पर मंठ बाबा मंदिर में राम-जानकी की मूर्ति का प्रतिष्ठापन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। भक्तों की भीड़ मूर्ति के दर्शन के लिए उमड़ी। सायंकाल भजन संध्या का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद चखा। कार्यक्रम में कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

मुफ्तीगंज। क्षेत्र के उमरीतारा पाण्डेयपुर में शनिवार को आमली एकादशी के मौके पर मंठ बाबा मंदिर परिसर में राम-जानकी की मूर्ति का प्रतिष्ठापन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। स्थापना के बाद भव्य विग्रह के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। सायंकाल भजन संध्या हुई। श्रद्धालुओ ने भंडारे में प्रसाद चखा। कार्यक्रम के प्रेरणास्रोत आशीष गौतम अध्यक्ष, दिव्य प्रेम सेवा मिशन रहे। मूर्ति स्थापना में ज्ञान प्रकाश सिंह का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि राम भारतीय संस्कृति के आराध्य देव हैं और राम नाम संकीर्तन से मानव आवागमन के बंधन से मुक्त हो सकता है। कार्यक्रम संयोजक विशाल सिंह ने अतिथियों का सम्मान कर आभार जताया।
आयोजन में भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राजेश्वर सिंह, रमेश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


