मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मूर्तियों को कराया भ्रमण

Feb 28, 2026 12:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - बदलापुर के श्री शिव शक्ति नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ मूर्तियों को गांव में भ्रमण कराया। यज्ञाचार्य डॉ. मनमोहन तिवारी के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की स्थापना के लिए पूजन किया गया।

मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मूर्तियों को कराया भ्रमण

बदलापुर। क्षेत्र के श्री शिव शक्ति नर्मदेश्वर महादेव मंदिर शाहपुर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे, हाथी घोड़ा के साथ मूर्तियों को गांव में भ्रमण कराया। इस दौरान जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यज्ञाचार्य डॉ. मनमोहन तिवारी के नेतृत्व में पंडित देवेंद्र मिश्र, प.सर्वेश शुक्ल,प.प्रदीप मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग, नंदी, गणेश, सूर्य, विष्णु, माता दुर्गा की मूर्ति की स्थापना के लिए वेदी पूजन, जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, मिष्ठानाधिवास, द्रव्याधिवास, सैयाधिवास, स्नान आदि कराया गया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ नगर परिक्रमा शुरू हुई जो कारूबीर बाबा मंदिर, हनुमान मंदिर पीली नदी से होते हुए बाजार स्थित हनुमान मंदिर, दुर्गा माता मंदिर बटाऊबीर से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।

मुख्य यजमान अधिवक्ता धर्मराज चतुर्वेदी सपत्नीक रहे। इस दौरान प्रभाकर चतुर्वेदी, राम आसरे चतुर्वेदी, ईश नारायण, सुरेश, राजन, दीपक सहित अन्य लोग मौजूद थे। आभार अमित चतुर्वेदी ने जताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।