मृत्युंजय महादेव धाम उमरछा में आयोजित हुई सुंदरकांड प्रतियोगिता
Jaunpur News - नौपेड़वा (जौनपुर) में मंगलवार की रात मृत्युंजय महादेव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का समापन हुआ। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने इसे श्रद्धा का प्रतीक बताया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले गायकों को सम्मानित किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मृत्युंजय महादेव मंदिर उमरछा पर मंगलवार की देर रात सुंदरकांड पाठ का समापन हुआ। राग रागिनी के साथ मानस पाठ सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि सुंदरकाण्ड निष्ठा, साहस और अटूट श्रद्धा विश्वास का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि प्रभु श्रीराम के प्रति सच्ची भक्ति का महायज्ञ है, जिसमें हनुमान जी के जीवन चरित्र की दिव्य गाथा का गुणगान किया जाता है। उन्होंने कहा कि रसूलपुर खुटहन के शिवा सम्राट के प्रतिभागी सस्वर गायकों ने जिस भक्ति भाव और मधुर वाणी से सुंदरकाण्ड का पाठ किया है, वह हृदय को छू लेने वाला रहा।
उपाध्याय ने कहा कि प्रतियोगिता में हार-जीत मायने नही रखती आपका समर्पण ही जीत है। सुन्दरकांड प्रतियोगिता के पूर्व पण्डित अशोक दुबे और पण्डित हीरामणी उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के बीच यजमान अमित उपाध्याय धर्मपत्नी रंजू उपाध्याय द्वारा विधिवत पूजन किया गया। दर्शकों के साथ-साथ निर्णायक मंडल के सदस्य ललित शुक्ल, कैलाश नाथ शुक्ल एवं सतीश कुमार उपाध्याय ने अपने निर्णय को बंद लिफाफे में सुरक्षित रखा। इस दौरान नगरपालिका जौनपुर के पूर्व नामित सदस्य शरद टंडन, शेषनाथ शुक्ल, लालजी शुक्ल, सूर्यनाथ शुक्ल के अलावा भाजपा नेता सूर्यप्रकाश चौबे, जनार्दन गौंड, ओमप्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यजमान अमित ने सस्वर सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता के प्रतिभागीगण शिवनंदन मौर्य, सुनील चतुर्वेदी, अनुराग उपाध्याय, अजय गुप्ता, सुनील शर्मा को भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किये। आरती पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




