वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के मां कौशल्या देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय और डा. आनंद सिंह मुख्य अतिथि रहे। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार चौबे ने सभी का स्वागत किया।

गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित मां कौशल्या देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव शनिवार को देर शाम धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय और विशिष्ट अतिथि डा. आनंद सिंह रहे। विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार चौबे ने सभी का स्वागत किया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अध्यक्ष धर्मेन्द्र पांडेय, सूरज गुप्ता अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


