वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

Mar 02, 2026 12:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - फोटो....11 विद्यालय का सहयोग करने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही अच्छे समाज का निर्माण स

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

मछलीशहर। नगर के सादीगंज सुजानगंज रोड स्थित एस एम पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मना। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि अभिभावकों से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय का सहयोग करने तथा बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अच्छी शिक्षा से ही अच्छे समाज का निर्माण संभव है। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक लालबहादुर यादव और क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. मानिकचन्द गुप्ता ने दीप जलाकर की। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को बुकें भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य साधना गुप्ता, डॉ. सुधाकर गुप्ता, डॉ. शुचिता गुप्ता, प्रोफेसर रमा गुप्ता इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, पप्पू दूबे, विवेक शर्मा, मुश्ताक अंसारी, अलवीना फलक, चांदनी, फलक, सीमा, सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक तथा क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। संचालन प्रो. रमा गुप्ता ने की। यज्ञ के पूर्व निकाली कलश यात्रा जौनपुर। धिरौली नानकार गांव स्थित प्राचीन बाबा बान्हदैत्य देव मंदिर पर महारुद्र महायज्ञ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकली। यात्रा में 108 कन्याओं ने कलश उठाकर पूरे गांव का भ्रमण किया और यज्ञ तथा धर्म-संस्कार का संदेश लोगों तक पहुंचाया। महा रूद्र यज्ञ का आयोजन मुख्य यजमान वरिष्ठ सपा नेता डॉ. सूर्यभान यादव ने किया। डॉ. सूर्यभान यादव के नेतृत्व में कन्याओं ने धर्म पताका और कलश के साथ गांव भ्रमण कर सनातन धर्म, समरसता और आपसी सद्भाव का संदेश दिया। पं. वशिष्ठ नारायण चतुर्वेदी और पं. शिवकुमार त्रिपाठी ने वैदिक रीति से मंत्रोचार करते हुए कलश पूजन किया। डॉ. सूर्यभान यादव ने कहा कि कलश उस महाशक्ति का प्रतीक है जो पूरी सृष्टि का पालक और संचालक है। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा में शामिल होने से कई तीर्थों के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ का शुभारंभ भी हुआ, जिसमें बेदी पूजन और कथा के बाद सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और यात्रा में सहयोग प्रदान किया। महारुद्र यज्ञ के बाद एक मार्च रविवार को भंडारा एवं प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में बिरहा सम्राट विजयलाल यादव के प्रस्तुति कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। इस मौके पर प्रो. राकेश कुमार यादव, सपा प्रवक्ता राकेश यादव, भीम यादव, जितेंद्र यादव, अनूप मिश्रा, ज्ञान प्रकाश पांडे, विजय यादव, आदित्य, गुलाब, संतोष यादव और रमेश तिवारी रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।