शिव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Mar 02, 2026 04:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर के पुरानी सब्जी मंडी में 21वें भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। पंडित तीर्थराज दुबे ने भगवान भोलेनाथ और मां काली को भोग लगाने के बाद भंडारे का शुभारंभ किया। उन्होंने मानव जीवन को एक अनमोल उपहार बताते हुए अच्छे कार्यों पर जोर दिया।

शिव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर के पुरानी सब्जी मंडी में स्थित सैकड़ों साल पुरानी शिव मंदिर पर रविवार को 21वें भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महा प्रसाद को ग्रहण किया। महाप्रसाद का शुभारंभ पंडित तीर्थराज दुबे ने बाबा भोलेनाथ और शक्ति पीठ मां काली को भोग लगाने के बाद हुआ। कहा कि मानव जीवन परम पिता परमेश्वर द्वारा दिया गया अनमोल विशेष उपहार है। इसे व्यर्थ में गंवाना नहीं बल्कि प्रभू के कार्यों में समर्पित कर देना चाहिए। इसी से कल्याण सम्भव है। तो यह जीवन को भवसागर से पार करने में अचूक उपाय है।

जिस प्रकार कपास के फल में रस नहीं होता है। किंतु उसके धागे बहुत ही उपयोगी साबित होता है। उसी प्रकार से दान पुण्य व अच्छे कामों को करके मनुष्य अपने जीवन को अतिपयोगी बना सकता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।