अच्छी खबर...ट्रेनिंग होगी आसान, तीन ब्लाकों में बनेगा ई-लर्निंग सेंटर
Jaunpur News - - ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायकों की ट्रेनिंग में मिलेगी सहूलियतवाददाता। पंचायतों को आधुनिक बनाने के लिए सरकार खूब काम कर रही है। इसके तहत कई ग्राम पं

जौनपुर, संवाददाता। पंचायतों को आधुनिक बनाने के लिए सरकार खूब काम कर रही है। इसके तहत कई ग्राम पंचायतों को मॉडल पंचायत भी बनाया जाएगा। इसी के तहत अब प्रधानों, सचिवों और अन्य को ट्रेनिंग दिलाने के लिए ई-लर्निंग सेंटर बनाया जाएगा। शासन से मिले निर्देश के तहत कार्यवाही भी पंचायती राज विभाग ने शुरू कर दिया है। पहले चरण में जिले के तीन ब्लाकों में आधुनिक ई-लर्निंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। जहां पंचायत सहायकों सहित ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग दी जाएगी। पंचायती राज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, ई-लर्निंग सेंटर बनाने में करीब 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
इसमें स्मार्ट टीवी, कैमरा व कुर्सियों सहित अन्य संसाधनों के लिए प्रत्येक पर सात-सात लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पंचायत भवनों में एक कमरा आरक्षित किया जाएगा। शासन की ओर से तीन ई-लर्निंग सेंटर का लक्ष्य मिलने के बाद इसे संचालित करने की कवायद शुरू कर दी गई है। डीपीआरओ नवीन सिंह ने कहा कि तीन ब्लाक के गांवों में ई-लर्निंग सेंटर बनाने की प्रक्रिया को पूरी की जा रही है। इससे ट्रेनिंग सहित अन्य आयोजनों को कराने में मदद मिलेगी। अभी तक क्या है इंतजाम पंचायत सहायकों व ग्राम प्रधानों को ट्रेनिंग देने की व्यवस्था ब्लाक स्तर पर नहीं है। इसके लिए सभी को जिला मुख्यालय बुलाया जाता है। शासन से निर्देश दिया गया था कि ब्लाक स्तर पर इसके लिए व्यवस्था की जाए। जिससे ट्रेनिंग अथवा अन्य जरूरी गोष्ठियों को आयोजित करने के लिए किसी को दूर न जाना पड़े। -------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



