अच्छी खबर...सड़क हादसे में घायलों का निजी अस्पताल में होगा नि:शुल्क उपचार

Jan 14, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - 0 सात दिन तक भर्ती करने और डेढ़ लाख रुपये तक के उपचार की भारत सरकार कर रही व्यवस्थाना में घायल है और पैसे की समस्या है तो चिंता की बात नहीं है। अब भार

अच्छी खबर...सड़क हादसे में घायलों का निजी अस्पताल में होगा नि:शुल्क उपचार

जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। यदि आपके किसी परिचित का एक्सीडेंट हो गया है। सड़क दुर्घटना में घायल है और पैसे की समस्या है तो चिंता की बात नहीं है। अब भारत सरकार की योजना के अनुसार किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का उपचार निजी अस्पतालों में भी नि:शुल्क होगा। इसके लिए शासन का निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुट गया है। निजी अस्पतालों में डेढ़ लाख रुपये तक के उपचार की व्यवस्था होगी। सात दिन तक भर्ती भी किया जा सकता है। केंद्र सरकार की कैशलेस ट्रीटमेंट ऑफ रोड एक्सीडेंट विक्टम्स स्कीम के तहत ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत पहले चक्र में जिलाधिकारी का खाता खुल गया है। दूसरे चक्र में जिन प्राइवेट अस्पतालों में इस योजना के तहत उपचार कराने की व्यवस्था होगी उनका चिन्हांकन किया जाएगा। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सभी प्राइवेट अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था की जाएगी। बताया कि केंद्र सरकार की योजना के तहत किसी भी घायल व्यक्ति के इलाज के लिए 1.5 लाख रुपये या एक सप्ताह तक उपचार किसी भी अस्पताल में कराया जा सकता है। उपचार करने वाले अस्पताल को सड़क सुरक्षा समिति धनराशि उपलब्ध कराएगी। गोल्डन ऑवर होता है महत्वपूर्ण किसी भी दुर्घटना के बाद गोल्डर ऑवर यानी घटना के एक घंटे के भीतर यदि लोगों को उपचार की सुविधा मिल जाए तो कई की जान बचायी जा सकती है। एक अनुमान के मुताबिक करीब 30 फीसदी लोगों को समय से अस्पताल पहुंचाकर बचाया जा सकता है। एक साल में 653 सड़क हादसे हुए वाराणसी मंडल में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटना जौनपुर जिले में होती है। बीते वर्ष 2025 के आंकड़ों पर गौर करें तो एक साल में 653 सड़क हादसे हुए हैं। परिवहन विभाग की ओर से दिसंबर महीने में जारी आंकड़ों के अनुसार एक साल में 653 हादसों में 436 लोगों की मौत हुई और 440 लोग घायल हुए। यह आंकड़ा 2024 की तुलना में अधिक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।