क्षेत्र के भीलमपुर गांव में गुरुवार को यथार्थ गीता कथा का आयोजन हुआ। जिसमें परमहंस स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य तुलसी महराज ने यथार्थ गीता पर प्रकाश डालते कहा कि पृथ्वी के कण कण में श्रीहरि का वास है।
उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं तथा उनकी महिमा का वर्णन किया। महाराज ने बताया कि भक्त और भगवान में प्रेम का समागम होता है। भक्तों के दुखों को हरने के लिये तरह-तरह की लीलाओं में प्रकट होकर उनके कार्य में सहायक होते हैं। भगवान कृष्ण कलयुग में भी सभी जीवों में व्याप्त हैं। कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करना चाहिए। कथा की ध्वनि उनके परिवार में ही नहीं बल्कि जहां तक सुनाई पड़ती है वहां तक सभी प्रकार के क्लेश नष्ट हो जाते हैं। श्रीमद् भागवत कथा में काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह से छुटकारा पाने के सूत्र हैं। कथा के आयोजक संजय सिंह ने तुलसी महराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।