तेज आवाज में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई
Jaunpur News - गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बैठक की। एसओ ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीजे संच

गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। होली और रमजान के त्योहारों को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कस्बा गौराबादशाहपुर, भुइली, दुधौरा, धर्मापुर और गजना बाजार में एसओ गौराबादशाहपुर प्रवीण कुमार यादव ने नागरिकों व डीजे संचालकों के साथ बैठक की। एसओ ने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने डीजे संचालकों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मानक से अधिक तेज ध्वनि में न बजाएं और न ही किसी भी प्रकार के अश्लील गानों का प्रयोग करें। ऐसा पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कहा कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काऊ संदेश या वीडियो न तो साझा करे और न ही उसे आगे फॉरवर्ड करे।
शिकायत मिलती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत गौराबादशाहपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश सोनकर, ईओ शशिकांत तिवारी, प्रधान जयहिंद यादव, सूबेदार यादव, सत्यानंद चौबे, कमलेश सरोज, समर बहादुर यादव, बुलट सिंह, नीरज यादव, चंद्रशेखर निषाद अन्य मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


