सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने बिखेरी प्रतिभा
Jaunpur News - जौनपुर के मड़ियाहूं विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय गौहर में रविवार को गौहर महोत्सव - उमंग 2026 का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शुभारंभ किया। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर चर्चा हुई और मेधावी छात्रों को पुरस्कार दिए गए।

जौनपुर, संवाददाता। मड़ियाहूं विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय गौहर में रविवार को गौहर महोत्सव - उमंग 2026 का आयोजन हुआ। इस मौके पर विद्यालय परिसर शिक्षा, संस्कृति और नवाचार के रंगों से सराबोर रहा। शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल ने सरस्वती पूजन करके किया। वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नामांकन अभियान के तहत अभिभावकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय में प्रवेश दिलाने को प्रेरित किया। इस दौरान बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन किया गया।
शिक्षा चौपाल के जरिए खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामवासियों के बीच संवाद स्थापित किया। इसमें शिक्षा के महत्व, बच्चों की नियमित उपस्थिति और उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मेधावी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया। प्रधानाध्यापक राम सजन यादव और समस्त स्टाफ ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक शिवम सिंह ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


