Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsFree Health Camp Organized by Lions Club Shahganj 465 Residents Screened
नि:शुल्क स्वाथ्य शिविर में 465 की जांच

नि:शुल्क स्वाथ्य शिविर में 465 की जांच

संक्षेप:

Jaunpur News - लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 465 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। विशेषज्ञों ने जनरल सर्जरी, दंत रोग, और बाल रोग में परामर्श दिया। स्वास्थ्य लाभ लेने...

Oct 08, 2024 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

शाहगंज। लायंस क्लब शाहगंज स्टार की ओर से नि: शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 465 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच करायी। शिविर में जनरल सर्जन, दंत रोग, जनरल फिजीशियन, बाल रोग विशेषज्ञ ने लोगों को परामर्श दिया। इस दौरान ब्लड शुगर आदि की भी जांच की गई। अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि लायंस सेवा सप्ताह के छठवें दिन बड़ी संख्या में नगरवासियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। सेवा सप्ताह चेयरमैन रविकांत जायसवाल ने बताया कि शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारुकी, डा. सुधाकर मिश्रा, डा. आरके वर्मा, डा. सुनील दुबे, दंत रोग विशेषज्ञ डा. एचएम रोहित, फिजीशियन डा. ज्ञानचंद चित्रवंशी, बालरोग विशेषज्ञ डा. एसएल गुप्ता, डा. देवी प्रसाद पुष्पजीवी ने शिविर में आए लोगों की जांच व परामर्श दिया। संयोजक सुरेंद्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रूपेश जायसवाल, मनोज जायसवाल, राजपत जायसवाल, प्रवीण श्रीवास्तव, पवन साहू, महेंद्र जायसवाल, सतीश गुप्ता, अंकित गुप्ता रोमिल, मनीष श्रीवास्तव, अनिमेष अग्रहरी, रितेश आर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें