कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के चार छात्रों का चयन
Jaunpur News - सिंगरामऊ के कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के चार छात्रों ने राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026-2027 में सफलता प्राप्त की। इनमें ज्योति यादव (21वीं रैंक), अमन मौर्या (31वीं रैंक), आदर्श निषाद (33वीं रैंक) और अदिति मौर्या (36वीं रैंक) शामिल हैं। इन छात्रों को चार साल तक प्रति वर्ष 12,000 रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी।

सिंगरामऊ। क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के चार छात्र राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति योजना आधारित परीक्षा 2026-2027 में उत्तीर्ण होकर विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन किए। कंपोजिट विद्यालय सिरकिना के प्रधानाध्यापक संजय सिंह ने बताया कि परीक्षा कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं की कराई जाती है जो गत नौ नवंबर को आयोजित की गई थी जिसमे हमारे विद्यालय से ज्योति यादव 21 वीं रैंक, अमन मौर्या वीं 31 वीं रैंक, आदर्श निषाद 33 वीं रैंक, अदिति मौर्या 36 वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण हुए है। उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण छात्रों को चार साल लगातार बारह बारह हजार रुपए सरकार की तरफ से छात्रवृत्ति के रूप में मिलती रहेगी।
जिससे आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आगे की पढ़ाई में मदतगार साबित होगी। बच्चों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ साथ क्षेत्र का भी नाम रोशन हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



