कुल्हाड़ी-डंडे से हमला कर चार को किया घायल
Jaunpur News - जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में रविवार की देर रात दबंगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। खास यह कि चा

जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में रविवार की देर रात दबंगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। खास यह कि चारों सदस्य दिव्यांग हैं। हमले में गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। उक्त गांव निवासी सुधनाथ चौहान के बच्चों का करीब दस दिन पहले गांव के ही राजेंद्र चौहान के बच्चों से विवाद हुआ था। इस मामले की सूचना सुधनाथ ने थाने पर दी थी। आरोप है कि एक मार्च की रात राजेंद्र चौहान ने परिवार को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर राजेंद्र और उसके परिजनों ने 55 वर्षीय सुधनाथ चौहान, 50 वर्षीय उनकी पत्नी उर्मिला चौहान, 32 वर्षीय पुत्र काशी चौहान तथा 28 वर्षीय बहू रीता चौहान को कुल्हाड़ी और डंडों से मारकर घायल कर दिया। घायलों में सुधनाथ एक आंख से दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी उर्मिला दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। पुत्र काशी एक पैर से और बहू रीता एक आंख से दिव्यांग हैं। बताया जा रहा है कि रीता गर्भवती हैं। घटना के समय परिवार का छोटा बेटा प्रताप चौहान मुंबई में था। सूचना मिलने पर वह मंगलवार को गांव पहुंचा। थानाप्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छोटे बेटे ने मोबाइल पर बात कर मुम्बई से आने के बाद तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद की भी बात सामने आई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



