मारपीट में पति-पत्नी बेटे समेत चार घायल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, जौनपुरशाहगंज के कछरा गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में पति-पत्नी और बेटे समेत चार लोग चाकू लगने से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कछरा गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई चाकूबाजी की घटना में पति-पत्नी और बेटे समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायलों में 40 वर्षीय बच्चू लाल, उसकी पत्नी 39 वर्षीय सुशीला, बेटा 15 वर्षीय दीपू एवं 40 वर्षीय अरविंद शामिल हैं। बच्चू लाल और अरविंद की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


