हाइवे पर अवैध कट से कार मोड़ते समय तीन वाहन टकराए, चार घायल
Jaunpur News - जफराबाद के कोडरी गांव के पास हाईवे पर अवैध कट के कारण तीन वाहनों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और घटनास्थल से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। यह घटना रविवार रात को हुई थी।

जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के कोडरी गांव के पास हाइवे पर बनाये गए अवैध कट से कार मोड़ते समय तीन वाहन टकरा गए। घटना में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए हैं। इससे हाइवे पर थोड़ी देर के लिए जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मौके से दुर्घटनाग्रस्त तीनों वाहनों को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। घटना रविवार रात को हुई। लोहगाजर गांव निवासी करमवीर सिंह जलालपुर की तरफ से अपनी क्रेटा कार लेकर जौनपुर की तरफ जा रहे थे। हाइवे पर स्थित उक्त स्थान पर बनाये गए अवैध कट से उन्होंने अपनी कार को मोड़ दिया।
उसी समय अचानक जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रही बस ने कार के अगले हिस्से में टक्कर मार दिया। बस की टक्कर लगने के बाद कार पीछे की तरफ चली गई। उसी समय वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रही बोलेरो उक्त कार से टकरा गई। घटना में क्रेटा कार का चालक करमवीर सिंह तथा बोलेरो सवार मनोज कुमार, उनकी पत्नी अनिता देवी तथा उनके बच्चे साक्षी और अंकित कुमार घायल हो गए। घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी गजानन्द चौबे एसआई मोहम्मद शहनवाज के साथ मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी रेहटी भिजवाया।तीनो वाहनों राजमार्ग से हटवाकर जाम हटवाया।थानाप्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि राजमार्ग पर उक्त अवैध कट से ही घटना हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


