सम्मान समारोह में खेल मंत्री ने बढ़ाया उत्साह
Jaunpur News - फोटो...12मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है तथा सरकार खेलों क

जौनपुर, संवाददाता। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सत्र 2024-25 का खिलाड़ी सम्मान समारोह गुरुवार को आर्यभट्ट सभागार में आयोजित हुआ। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र यादव मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है तथा सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। अध्यक्षता कुलपति वंदना सिंह ने की। उन्होंने विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों पर संतोष जताते हुए कहा कि छात्र राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिषद के अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार राय और सचिव प्रो. शेखर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा अंत में आभार जताया।
सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय स्तर पर 11 पदक जीते। पावर लिफ्टिंग में एक स्वर्ण, किक बॉक्सिंग और ग्रैपलिंग में चार रजत तथा विभिन्न खेलों में छह कांस्य पदक हासिल हुए। विजेताओं को 18 हजार से 25 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी गई। पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में क्रिकेट में स्वर्ण, कबड्डी और बैडमिंटन में प्रथम स्थान मिला। हैंडबॉल और हॉकी में कांस्य पदक हासिल हुए। सत्र 2025-26 में अब तक 17 पदक जीते जा चुके हैं, जबकि पूर्वी क्षेत्र प्रतियोगिताओं में 21 स्वर्ण, 50 रजत और 50 कांस्य पदक विश्वविद्यालय के नाम रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


