ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरपांच सौ जरूरतमंदों को दिया कम्बल

पांच सौ जरूरतमंदों को दिया कम्बल

खुटहन। हिन्दुस्तान संवाद गायत्रीनगर डिहिया गांव में समाजसेवी ने शनिवार को पांच...

पांच सौ जरूरतमंदों को दिया कम्बल
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरSat, 16 Jan 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

खुटहन। हिन्दुस्तान संवाद

गायत्रीनगर डिहिया गांव में समाजसेवी ने शनिवार को पांच सौ जरूरतमंदो को कंबल प्रदान किया। पूर्व शिक्षक व वरिष्ठ समाज सेवी उदय भान सिंह ने कंबल वितरित करते हुए कहा कि हाड़ कंपाती भीषण शीत लहर से बचाव के लिए सक्षम परिवारों के पास तो तमाम गर्म कपड़े मौजूद हैं लेकिन हमारे ही समाज में गरीब तबके के कुछ ऐसे भी परिवार हैं, जो ठंड से बचाव के लिए जंगल से लकड़ी काट अलाव के सहारे जीवनयापन कर रहे हैं। मेरी समझ से उन्हें गर्म वस्त्र देना सबसे बड़ा धर्म है।

वहीं राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षिका विभा शुक्ला ने कहा कि हमारे धर्म शास्त्र में प्रमुख दान अन्न, द्रब्य,वस्त्र और भूदान है। इस ठंड के मौसम में वस्त्र दान सभी में सर्वोपरि है। इस लिए सभी को यह दान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर मानस पाण्डेय, आशुतोष सिंह,अविनाश, अशोक कुमार, अरविन्द दुबे, सविता पाल, प्रह्लाद तिवारी, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें