सब्जी मंडी में वेंडिंग जोन बनाकर दुकान आवंटन का विरोध

Newswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

मछलीशहर, संवाददाता। तहसील के पीछे शाही रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी की भूमि

सब्जी मंडी में वेंडिंग जोन बनाकर दुकान आवंटन का विरोध

मछलीशहर, संवाददाता। तहसील के पीछे शाही रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी की भूमि आवंटन के लिए चेयरमैन संजय जायसवाल की ओर से की गई घोषणा का व्यापारी और सभासद विरोध कर रहे हैं। बुधवार को नगर पंचायत के ईओ विजय सिंह को ज्ञापन सौंपकर आवंटन प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई है।नगर के व्यापारी और किसान अपनी सब्जी और अन्य सामान रखकर बेचते हैं। शाही रोड की पटरी पर दुकान लगाने के कारण जाम की समस्या रहती हैं। मंडी में बिक्री के समय रास्ते से गुजरना टेढ़ी खीर होता हैं। सड़क किनारे बने नाले के ऊपर डाले गए लेंटर और उसके सामने की भूमि की नंबरिंग करके नगर पंचायत द्वारा वेंडर जोन बनाया जा रहा है।

जिसका आवंटन करने की योजना चेयरमैन संजय जायसवाल की ओर से बनाई गई है। मंगलवार को इस योजना की जानकारी जब नगर के व्यापारियों को हुई तो उन्होंने विरोध शुरू किया। तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर दुकान के आवंटन प्रक्रिया को रोकने की मांग उठाई। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में पहुंचकर अधिशासी अधिकारी विजय सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए नियम विरूद्ध बताया। ईओ ने सभासदों और व्यापारियों को कोई भी काम नियम विरूद्ध नहीं करने का आश्वासन दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।