फायरबिग्रेड जवानो ने छात्रों को आग बुझाने के सिखाए गुर

Apr 07, 2026 01:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share

Jaunpur News - एसपी इंटरनेशनल स्कूल सरकी में फायरबिग्रेड के जवानों ने छात्रों को आग बुझाने के तरीके सिखाए। छात्रों को सिलेण्डर में आग लगने पर बाल्टी और कपड़ा भिगोकर लपेटकर आग बुझाने का अभ्यास कराया गया। इस दौरान फायर एक्टिंगुसर का उपयोग भी बताया गया।

फायरबिग्रेड जवानो ने छात्रों को आग बुझाने के सिखाए गुर

सरकी (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। एसपी इंटरनेशनल स्कूल सरकी पर सोमवार के दिन फायरबिग्रेड के जवानो ने छात्रों को आग बुझाने के गुर सिखाए। जिसमे सिलेण्डर में आग लगने पर बाल्टी से और कपड़ा भिगोकर लपेट कर बुझाने का तरीका सिखाया। फायर एक्टिंगुसर (अग्निशामक यंत्र) से बुझाने के तरीके बताए गए।पहले जवानो ने खुद आग बुझा कर दिखाया उसके बाद छात्रों से भी आग बुझवाया और जानकारी दी।इस अवसर पर फायरबिग्रेड प्रभारी अधिकारी अखिलेश पांडेय, कांस्टेबल सूबेदार यादव, आशीष साहू, गार्ड विपुल सिंह, स्कूल के चेयरमैन डॉ. एसपी यादव, डायरेक्टर अर्पित यादव, प्रिंसिपल किरन सिंह, रामपाल यादव, शैलजा अस्थाना अन्य रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।