दुकान में आग लगने से लाखों का सामान, नकदी जलकर राख

हिन्दुस्तान, जौनपुर
Follow us on Google News
share

महराजगंज के चरियाही मोड़ पर एक दुकान में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान के मालिक सुबाष चंद्र यादव रात को दुकान बंद करके बाहर सो गए थे। आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना है। अगल-बगल के लोग आग बुझाने में मदद करने आए।

दुकान में आग लगने से लाखों का सामान, नकदी जलकर राख

महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चरियाही मोड़ पर एक दुकान में आग लगने से फ्रीजर,फर्नीचर, खाद्य सामग्री,नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया । क्षेत्र के चरियाही निवासी सुबाष चंद्र यादव चरियाही मोड़ पर जलपान व मिष्ठान की दुकान चलाते है । सोमवार रात 11 बजे दुकान बंद कर दुकान के बाहर सो गये थे। रात लगभग 2 बजे अचानक आंख खुली तो दुकान के चारों तरफ धुआं फैला था। शोर मचाया तो मौके पर अगल बगल के लोग आ गये । शटर खोला तो आग की लपट इतनी तेज थी कि बाहर आ गई।जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, दुकान में रखा फ्रीजर, पंखा, खाद्य सामग्री, नकदी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

दुकानदार ने आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।