आग लगने से हजारों का सामान जलकर नष्ट
Feb 13, 2026 12:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News - गौराबादशाहपुर के गजना गांव में राजबहादुर यादव मेजर के घर में गुरुवार रात शार्टसर्किट से आग लग गई। आग में एक कमरे का फ्रिज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाई, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। रसोई गैस का सिलेंडर भी सुरक्षित निकाला गया।
गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गजना गांव में राजबहादुर यादव मेजर के घर गुरुवार की रात बिजली के शार्टसर्किट से आग लग गई, जिससे एक कमरे में रखा फ्रिज और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह पानी फेंक कर आग पर काबू पाया। नहीं तो और नुकसान हो सकता था। हालांकि इस दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। घर में रखा रसोई गैस का सिलेंडर भी बाहर निकाल लिया गया। गैस सिलेंडर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


