Jaunpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर पिता को धमकी
हिन्दुस्तान, जौनपुर
Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। के एक गांव की छात्रा कॉलेज जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंचने पर छात्रा ने घटना की

Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। कॉलेज से घर जा रही छात्रा से रास्ते में छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके पिता को मनबढ़ शोहदों ने जान से मारने की धमकी दी। छात्रा के पिता ने बुधवार को थाने पहुंचकर शिकायत की। घटना 21 सितंबर की है। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा कॉलेज जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। घर पहुंचने पर छात्रा ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इस पर पिता आरोपी युवक के घर उलाहना देने पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपी के पिता समेत अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर फैयाज, इम्तियाज और सादान के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

