ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश जौनपुरजैविक खेती से आएगी किसानों में खुशहाली

जैविक खेती से आएगी किसानों में खुशहाली

किसानों की आमदनी दूनी करने के लिए सरकार द्वारा संचालित किसान पाठशाला के दूसरे दिन जिले की सभी 218 न्याय पंचायतों के एक-एक गांवो में पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन...

जैविक खेती से आएगी किसानों में खुशहाली
हिन्दुस्तान टीम,जौनपुरThu, 13 Dec 2018 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

किसानों की आमदनी दूनी करने के लिए सरकार द्वारा संचालित किसान पाठशाला के दूसरे दिन जिले की सभी 218 न्याय पंचायतों के एक-एक गांवो में पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन वाली तकनीकियों एवं कृषि विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी गई।

करंजाकला क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जनापुर में किसान पाठशाला में किसानों को सम्बोधित करते डिप्टी पीडी आत्मा डा.रमेश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए एवं उनकी सामाजिक और आर्थिक उन्नति के लिए कटिबद्ध है। कृतिक संसाधनों का उपयोग सूझबूझ से नहीं करेंगे तो आने वाली पीढि़यों के लिए इनका उपयोग मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने जैविक खेती पर जोर देते कहा कि जैविक खादों के उपयोग से किसान अधिक अन्न उपजा कर समृद्ध साली होंगे। खेती में रासायनिक उर्वरकों के बजाय जैविक खादों एवं कीटनाशक रसायनों की जगह जैविक कीटनाशकों का प्रयोग कर कम लागत व स्वच्छ पर्यावरण में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर मास्टर ट्रेनर अनिल सिंह, बंश बहादुर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार तिवारी, सुनील राजभर, अखिलेश कुमार सिंह, सुवेदार यादव अन्य रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें