Hindi NewsUttar-pradesh NewsJaunpur NewsFarmers Protest Against Irregularities in Urea Fertilizer Distribution in India
यूरिया वितरण में अनियमितता पर किसानों का प्रदर्शन

यूरिया वितरण में अनियमितता पर किसानों का प्रदर्शन

संक्षेप:

Jaunpur News - फोटो....7आरोप लगाते हुए शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। करीब 20-25 किसानों ने सचिव अनिल यादव तथा वितरक रामकरन यादव के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों क

Dec 21, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share Share
Follow Us on

सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पट्टी जियाराय स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद वितरण में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए शनिवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। करीब 20-25 किसानों ने सचिव अनिल यादव तथा वितरक रामकरन यादव के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि ₹266.50 की सरकारी दर वाली यूरिया बोरी₹300 से ₹350 में दी जा रही है। अधिक दाम न देने पर खाद नहीं दी जा रही, जबकि चहेते किसानों को एक साथ 10 से 15 बोरी तक दी गई। किसानों ने रजिस्टर में सरकारी दर दर्ज कर अवैध वसूली और थोक में खाद बेचने का भी आरोप लगाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदर्शन कर रहे किसान प्रदीप ने आरोप लगाया कि समिति पर तैनात वितरक रामकरन यादव द्वारा उनसे एक बोरी यूरिया के लिए 300 वसूले गए, जबकि बोरी पर सरकारी मूल्य 266.50 अंकित है। वहीं किसान पिंटू ने बताया कि उनसे एक बोरी यूरिया के एवज में ₹350 की मांग की गई, राशि न देने पर खाद देने से मना कर दिया गया। किसानों ने मामले की जांच, स्टॉक व रजिस्टर की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एडीसीओ अंकित काबरा ने जांच की बात कही, वहीं एआर कोआपरेटिव बृजेश पाठक ने शिकायत की जांच कराने का आश्वासन दिया।